• Türkçe (Turkish) Türkiye
  • English
  • Hindi (हिन्दी)
  • Indian Languages
  • Assamese (অসমীয়া)
  • Bengali (বাংলা)
  • Gujarati (ગુજરાતી)
  • Kannada (ಕನ್ನಡ)
  • Malayalam (മലയാളം)
  • Marathi (मराठी)
  • Nepali (नेपाली)
  • Odia (ଓଡ଼ିଆ)
  • Punjabi (ਪੰਜਾਬੀ)
  • Sanskrit (संस्कृतम्)
  • Sindhi (सिन्धी)
  • Tamil (தமிழ்)
  • Telugu (తెలుగు)
  • Urdu (اردو)
  • Konkani (कोंकणी)
  • Maithili (मैथिली)
  • Dogri (डोगरी)
  • Manipuri (মৈতৈলোন্)
  • Bhojpuri (भोजपुरी)
  • Other Languages
  • Spanish (Español)
  • French (Français)
  • German (Deutsch)
  • Russian (Русский)
  • Arabic (العربية)
  • Japanese (日本語)
  • Chinese (中文)
  • Portuguese (Português)
  • Italian (Italiano)
  • Korean (한국어)
  • Indonesian (Bahasa Indonesia)
  • Persian (فارسی)
🔊 Speaking...

Press Releases

विश्व हिंदी दिवस

February 13, 2023

भारत के प्रधान कौंसलावास, शिकागो ने इलिनोइस एवं यू.एस. मिडवेस्ट के कुछ अन्य राज्यों से हिंदी भाषा में रुचि रखने वाले शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और प्रवासी भारतीयों के साथ हिंदी प्रचार-प्रसार से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अन्य बातों के अलावा, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा के संवर्धन के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में विशेष रूप से विचार किया गया।

भारत के प्रधान कौंसुल श्री सोमनाथ घोष ने कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण दिया। यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलिनोइस अर्बाना शेम्पेन से डॉ. मिथिलेश मिश्रा एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति-इंडियाना अध्याय के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अपने संगठनों के प्रयासों के बारे में प्रस्तुतियां दीं।

भारत के प्रधान कौंसुल ने अपने भाषण में यू.एस. मिडवेस्ट के विभिन्न विश्वविद्यालयों में हिंदी संकायों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने आगमन के बाद से बहुत कम समय में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति-इंडिआना अध्याय, हिंदी क्लब ऑफ इलिनोइस, और हिंदी यू.एस.-सेंट लुइस अध्याय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है।बाल विहार-शिकागो, हिंदी यू.एस.-सेंट लुइस अध्याय, हिंदी गुरुकुल-अरोरा, और हिंदी स्कूल ऑफ़ विस्कॉन्सिन नियमित रूप से हिंदी को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के लिए अच्छे प्रयास कर रहे हैं।

हिंदी समन्वय समिति के मुख्य संचालक, श्री राकेश मल्होत्रा ​​ने समिति के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में एक पावर-प्वाइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने हिंदी समन्वय समिति के 2023 के लिए निर्धारित एजेंडे के बारे में भी जानकारी दी। इस एजेंडे में यू.एस. मिडवेस्ट क्षेत्र के मिड्ल एवं हाई स्कूलों में हिंदी भाषा को वैकल्पिक विषय के रूप में सम्मिलिति करने सम्बन्धी प्रयास का विशेष उल्लेख है। उन्होंने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए हिंदी समन्वय समिति जल्द ही एक उप समिति का गठन करेगी। इस विषय पर श्रीमती अनिका दुबे एवं श्रीमती सबा हैदर ने भी शिकागो पब्लिक स्कूल में भारतीय भाषाओँ के शिक्षण के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये व भविष्य में इस बारे में किये जाने वाले प्रयासों के बारे में सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर श्रीमती अल्का शर्मा जी ने रंगमंच के माध्यम से हिंदी प्रचार संबधी प्रयासों के बारे में एवं शिकागो चुनाव आयुक्त परिषद् में दक्षिणी एशिआई प्रतिनिधि श्रीमती किमिको मेहता ने अपने विभाग में मतपत्रों के हिंदी अनुवाद एवं हिंदी भाषी मतदाताओं के लिए किये जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी। पलटन थिएटर कंपनी द्वारा एक हास्य नाटिका 'हिंदी क्लासरूम' एवं श्री मनीष शर्मा द्वारा हिंदी भाषा से संबंधित एक कविता प्रस्तुत की गयी।

Go to Navigation